INFO:
मौसम में मंगलवार दोपहर बदलाव आया। सुबह से हो रही उमस भरी गर्मी से दोपहर तीन बजे हुई बारिश से राहत मिली है। शहर में हुई इस बारिश से पूर्व सुबह सांपला इलाके में बारिश हुई। इसके बाद से उमस बनी हुई थी। राज्य में 19 जून से प्री-मानसूनी हवाओं के आने की संभावना है। इससे मौसम में फिर बदलाव की संभावना बन रही है। इससे वातावरण में नमी बढ़ने व तापमान में गिरावट आना संभावित है।
Rain In Rohtak - Amar Ujala Hindi News Live - रोहतक में बारिश से बदला मौसम, उमस भरी गर्मी से मिली राहत